Media24Media.com: लाफिन कला में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

लाफिन कला में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान

Document Thumbnail

 महासमुंद। शनिवार को ग्राम लाफिनकला में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं खेल प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजन हुआ। जिसमें ग्राम स्तर पर शैक्षणिक उपलब्धि के लिए कक्षा 12वीं में हिमांशी पटेल, कक्षा 10वीं में दीपेश कुमार साहू, कक्षा 8वीं में गीतांजली पटेल तथा कक्षा 5वीं में तनुजा साहू को प्रशस्ति पत्र व नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।


वहीं ग्राम के शिक्षक महेन्द्र पटेल को राज्यपाल पुरस्कार मिलने पर ग्राम का नाम रोशन करने के लिए प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया गया।खेलकूद प्रतियोगिताओं में - दीपक जलाओ में अरविंद निषाद, गुलदस्ता बनाओ में प्रथम संजू साहू, द्वितीय ओजस्वी साहू, तृतीय प्रियल साहू, मटका फोड़ में तोमेश निषाद विजेता रहे।फुगड़ी प्रतियोगिता में प्रथम यशु पटेल, द्वितीय पुष्पांजलि निषाद, तृतीय योगिता साहू, कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में प्रथम लिसा साहू, द्वितीय हंसिका साहू, तृतीय निकिता साहू एवं बालक वर्ग में प्रथम भेवेन्द्र साहू, द्वितीय उज्जवल पटेल, तृतीय अरविंद निषाद रहे। सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में सरपंच राधेश्याम साहू, उपसरपंच भुपेंद्र साहू, पंच मोहित साहू, नरेंद्र पटेल, गुंजा साहू, युवा कमलेश साहू, शिक्षक गोवर्धन प्रसाद साहू, महेन्द्र पटेल, ग्राम समिति अध्यक्ष रामकुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष हेमू राम साहू, केतन साहू, गिरीश साहू, हरिराम साहू, नेतन पटेल, रामशरण साहू, डाकेश साहू, जीवराखन साहू, यशवंत साहू, एगेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.