Media24Media.com: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, भाई-बहन ने कूदकर बचाई जान

Document Thumbnail

 कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। स्कूटी पर सवार भाई-बहन ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते वाहन से छलांग लगा दी और अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


तालाब के पास अचानक धधकने लगी स्कूटी

मिली जानकारी के मुताबिक, पीयूष कंवर अपनी बहन के साथ कुसमुंडा से कटकीडबरी लौट रहे थे। इसी दौरान भिलाईबाजार तालाब के पास उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। वाहन से आग की लपटें उठती देख दोनों भाई-बहन तुरंत स्कूटी से कूद गए। उनकी सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया।

देखते ही देखते जलकर खाक हुई स्कूटी

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी स्कूटी लपटों से घिर गई। घटना के दौरान वाहन धू-धूकर जलता रहा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें स्कूटी में लगी आग की भयावहता दिखाई दे रही है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा पर उठे सवाल

कोरबा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब कुछ दिन पहले कटघोरा कॉलेज के पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने की जानकारी मिली थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से इलेक्ट्रिक वाहनों की सुरक्षा और बैटरी से जुड़े जोखिमों को लेकर चिंता बढ़ रही है।

हालांकि, भिलाईबाजार की घटना में आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आग तकनीकी खराबी, बैटरी में गड़बड़ी या किसी अन्य वजह से लगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.