Media24Media.com: 12.50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पिता-पुत्र निकले आरोपी; 11.53 लाख बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

12.50 लाख की चोरी का पर्दाफाश, पिता-पुत्र निकले आरोपी; 11.53 लाख बरामद

Document Thumbnail

 कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव में घर से हुई 12 लाख 50 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की रकम में से 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पतासाजी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।



पुलिस के मुताबिक मझगांव निवासी हीरालाल साहू ने 24 सितंबर को सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर की शाम करीब 6 से 7 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और आलमारी के लॉकर में रखे 12 लाख 50 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। घटना के दौरान परिवार के सदस्यों ने चेहरे पर गमछा बांधे एक संदिग्ध व्यक्ति को घर से बाहर निकलते देखा था।
तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देश पर साइबर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध गतिविधियों और आरोपियों से जुड़े सुरागों की पड़ताल की।
पुलिस जांच में सामने आया कि कमलेश पटेल (19) ने कथित तौर पर अपने पुराने मकान की छत के रास्ते हीरालाल साहू के घर में प्रवेश किया था। पुलिस के अनुसार, गणेश चतुर्थी के चलते गांव में अपेक्षाकृत कम आवाजाही का फायदा उठाकर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
चोरी की रकम पिता को बताई, अलग-अलग जगह छिपाए पैसे
पुलिस के अनुसार पूछताछ में कमलेश ने चोरी की रकम के बारे में अपने पिता भागवत पटेल (50) को जानकारी देने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने रकम को पुराने मकान, खेत में बने बोर के कमरे और घर की आलमारी समेत अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर कुल 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी की कुछ रकम आरोपियों द्वारा खर्च कर दी गई।


दोनों आरोपियों को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.