Media24Media.com: 11 लाख रुपये के लेन-देन में CAF आरक्षक का अपहरण, महिला समेत दो गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

11 लाख रुपये के लेन-देन में CAF आरक्षक का अपहरण, महिला समेत दो गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक आरक्षक के अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में पुलगांव पुलिस ने कोहका निवासी हरजीत कौर और कार चालक कृष्णा सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।


कंट्रोल रूम में आरक्षक ने दी अपहरण की सूचना

एएसपी शोजराज अग्रवाल के मुताबिक, रायगढ़ छठवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक विजय सील ने रविवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपने अपहरण की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद पुलगांव पुलिस की टीम गोकुल नगर पहुंची। वहां एक कार में महिला, चालक और दो अन्य लोग मिले। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और उनके मोबाइल नंबर व तस्वीरें दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

11 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद

आरक्षक विजय सील ने पुलिस को बताया कि उसने हरजीत कौर से ब्याज पर 11 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि पिछले करीब सात महीने से वह रकम का भुगतान टाल रहा था। इसी राशि की वसूली को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।

शिकायत के अनुसार, हरजीत कौर ने आरक्षक को दुर्ग बस स्टैंड बुलाया था। वहां नाश्ता कराने के बहाने उसे कार में बैठाया गया और फिर गोकुल नगर ले जाया गया।

बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप

आरक्षक का आरोप है कि गोकुल नगर पहुंचने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बनाकर रखा गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। कार्रवाई के दौरान हरजीत कौर और कार चालक कृष्णा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में 11 लाख रुपये के लेन-देन, कथित अपहरण और मारपीट से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.