रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर एक बार फिर हवाई हमला किया है। बुधवार तड़के हुए हमलों के दौरान राजधानी के कई इलाकों में धमाकों की आवाज़ सुनाई दी। कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को के अनुसार, हमलों में शहर की कई इमारतों और गोदामों को नुकसान पहुंचा है।
रूस के हमले के साथ ही यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी शहर द्निप्रो में भी हवाई हमला हुआ, जहां एक औद्योगिक परिसर को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
यह हमला ऐसे समय हुआ है जब रूस और यूक्रेन के बीच हवाई हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने इससे पहले दावा किया था कि यूक्रेन की खुफिया जानकारी के अनुसार रूस एक बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।
युद्ध के लगातार बढ़ते हवाई हमलों ने यूक्रेन की वायु सुरक्षा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर दबाव बढ़ा दिया है।

.gif)