Media24Media.com: बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिस्तर में छिपे जहरीले सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Document Thumbnail

 बिलासपुर। तोरवा थाना क्षेत्र के नयापारा में जहरीले सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रात में सोने के दौरान बिस्तर में छिपे सांप ने बच्चे को डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सोने के दौरान सांप ने डंसा

जानकारी के मुताबिक, गौरव चंद्राकर (10) रात में अपने बिस्तर पर सोने गया था। इसी दौरान बिस्तर में छिपे सांप ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद वे उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे।

सिम्स में इलाज के दौरान मौत

बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उपचार के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और जहर फैलने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बारिश के मौसम में बढ़ जाता है सर्पदंश का खतरा

बारिश के मौसम में सांप अक्सर बिल, खेतों और अन्य प्राकृतिक ठिकानों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में घरों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सोने से पहले बिस्तर की जांच करने के साथ जूते-चप्पल पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह देख लेना चाहिए। घर के आसपास मौजूद कोने-कातर और सामान के नीचे भी सावधानी से जांच करना जरूरी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.