Media24Media.com: ब्लैक करेंसी स्कैम में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 पुलिस गिरफ्त में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ब्लैक करेंसी स्कैम में 2 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 पुलिस गिरफ्त में

Document Thumbnail
 रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के करोड़ों रुपये की ठगी वाले Wash & Wash/Black Currency Scam मामले में पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले 9 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले में कुल 11 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम लगातार मामले की जांच कर रही थी। पूर्व में गिरफ्तार 9 आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री का तकनीकी विश्लेषण किया गया। इसी आधार पर पुलिस को रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह और दीपक सिंह की कथित संलिप्तता और अन्य आरोपियों से संपर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली।

तकनीकी साक्ष्यों और निगरानी के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और उन्हें लोकेट कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों से मामले में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 4 करोड़ रुपये से अधिक नगद, 20 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, नोट के आकार का काला पेपर, कांच की प्लेट्स, दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की थी। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 करोड़ 2 लाख रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार नए आरोपियों की पहचान रामायण सिंह उर्फ अभिषेक सिंह (39) निवासी रुस्तम जी ग्लोबल सिटी, विरार वेस्ट, जिला पालघर, मुंबई और दीपक सिंह (46) निवासी रोज गार्डन बिल्डिंग, मीरा रोड, जिला पालघर, मुंबई के रूप में हुई है।

मामले में तेलीबांधा थाने में अपराध क्रमांक 330/26 के तहत धारा 318(4), 61(2) बीएनएस में अपराध दर्ज है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में शामिल अन्य लोगों और ठगी के नेटवर्क से जुड़े तथ्यों की भी जांच जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.