Media24Media.com: शिक्षकों ने किया राम वन गमन पथ में शैक्षणिक भ्रमण

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शिक्षकों ने किया राम वन गमन पथ में शैक्षणिक भ्रमण

Document Thumbnail

 आरंग। सोमवार को विकासखंड के चरौदा, नरियरा, कुरूद और निषदा के शिक्षकों ने राम वन गमन पथ का शैक्षणिक भ्रमण किया।


भ्रमण के दौरान शिक्षकों ने सरगुजा स्थित रामगढ़ पर्वत पर राम-जानकी मंदिर, सीताबेंगरा, जोगीमारा, हाथी पोल और लक्ष्मण बेंगरा सहित विभिन्न स्थलों का अवलोकन कर ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के भ्रमण से ज्ञान में वृद्धि होती है, जिसे बच्चों के साथ साझा किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि यह स्थान बच्चों के पाठ्यक्रम में भी शामिल है, अब इसे और भी बेहतर ढंग से समझाया जा सकेगा।शैक्षणिक भ्रमण में कीर्ति कुमार परमाल, महेन्द्र कुमार पटेल, सूर्यकांत चंद्राकर, दीनदयाल धीवर, डिलेश्वर साहू, सुशील आवड़े, गुरुचंद पारधी,जीतेन्द्र यदु, अशोक चंद्राकर, अभिमन्यु साहू और प्रमोद कुमार ढीमर प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Next Story Older Post Home
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.