Media24Media.com: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अफसरों का तबादला; कई जिलों के CMHO बदले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अफसरों का तबादला; कई जिलों के CMHO बदले

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 25 स्वास्थ्य अधिकारियों एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की नई पदस्थापना करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। तबादले के बाद रायपुर, महासमुंद, सुकमा, बेमेतरा, धमतरी, सूरजपुर, कोरिया, सरगुजा, बिलासपुर, मुंगेली सहित कई जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) और सिविल सर्जन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।


जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को प्रभारी CMHO और सिविल सर्जन के पद पर पदस्थ किया गया है।






प्रमुख तबादले

  • डॉ. आई. नागेश्वर राव को प्रभारी CMHO महासमुंद से उप संचालक, राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, रायपुर बनाया गया है।

  • डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को प्रभारी CMHO सुकमा से प्रभारी CMHO महासमुंद की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. भुवन विजय कुर्रे को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी CMHO सुकमा बनाया गया है।

  • डॉ. शरद कोहाड़े को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा, बेमेतरा से प्रभारी CMHO बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. अरुण कुमार टोंडर को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी CMHO धमतरी बनाया गया है।

  • डॉ. यू.एल. कौशिक को प्रभारी CMHO धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी भेजा गया है।

  • डॉ. आदित्य सिन्हा को जिला चिकित्सालय धमतरी से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय धमतरी की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा से प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

  • डॉ. कपिल देव पैंकरा को प्रभारी CMHO सूरजपुर से संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सरगुजा पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. प्रशांत सिंह को प्रभारी CMHO कोरिया से प्रभारी CMHO सूरजपुर बनाया गया है।

  • डॉ. बलवंत सिंह को जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर, कोरिया से प्रभारी CMHO कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. आशीष शर्मा को प्रभारी CMHO खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है।

  • डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विश्रामपुर, सूरजपुर से प्रभारी CMHO सरगुजा पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. प्रेम सिंह मार्को को प्रभारी CMHO सरगुजा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनहट, जिला कोरिया भेजा गया है।

  • डॉ. शीला साहा को प्रभारी CMHO मुंगेली से जिला चिकित्सालय बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. श्रीकेश गुप्ता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला, बिलासपुर से प्रभारी CMHO मुंगेली बनाया गया है।

  • डॉ. राकेश कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, कबीरधाम से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. सत्यम कुमार पटेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्रा, रायगढ़ से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती भेजा गया है।

  • डॉ. शशांक गुप्ता को प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर, बलरामपुर पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. रामप्रसाद तिर्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बलरामपुर बनाया गया है।

  • डॉ. राजेंद्र राय को जिला चिकित्सालय चिरमिरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. अभय सिंह तोमर को प्रभारी सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय चिरमिरी, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाया गया है।

  • डॉ. प्रियंका सक्सेना को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा से प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

  • डॉ. जमुना प्रसाद आर्य को प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, मानसिक चिकित्सालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर पदस्थ किया गया है।

  • डॉ. रक्षित जोगी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा, बिलासपुर से प्रभारी अधीक्षक, राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.