Media24Media.com: ACB की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम का लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ACB की बड़ी कार्रवाई: नगर निगम का लिपिक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Document Thumbnail

 बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम कार्यालय में सामान्य सभा की बैठक के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई करते हुए संपदा शाखा में पदस्थ लिपिक लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद की है।


मकान नवीनीकरण की फाइल के लिए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा-राजकिशोर नगर निवासी एक व्यक्ति अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित फाइल के सिलसिले में नगर निगम की संपदा शाखा पहुंचा था। आरोप है कि फाइल से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के एवज में लिपिक लक्ष्मीकांत कोका ने उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था। उसने मामले की शिकायत एसीबी के बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय में की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना तैयार की।

निगम कार्यालय में एसीबी ने पकड़ा

एसीबी के मुताबिक, योजना के तहत शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर निगम कार्यालय भेजा गया। जैसे ही उसने आरोपी लिपिक को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

कार्रवाई के बाद एसीबी टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सामान्य सभा के बीच कार्रवाई से मचा हड़कंप

एसीबी की यह कार्रवाई उस समय हुई, जब नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। कार्रवाई की जानकारी सामने आते ही निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल मच गई।

पुलिस और एसीबी की जांच के दौरान आरोपी लिपिक से जुड़े पुराने मामलों और अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.