Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, अगले 5 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम

Document Thumbnail

 CG Weather : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के चलते अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 12 और 13 सितंबर को कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 14 से 16 सितंबर तक भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।


12 सितंबर: बारिश के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 12 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा है। मौसम विभाग ने इस दिन यलो अलर्ट जारी किया है।

13 सितंबर: गरज-चमक के साथ बारिश

13 सितंबर को भी प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है। मौसम विभाग ने इस दिन भी यलो अलर्ट जारी किया है।

14 सितंबर: जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

14 सितंबर को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, इस दिन मौसम विभाग ने किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

15 और 16 सितंबर: कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

15 सितंबर को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं 16 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। दोनों दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है।

गरज-चमक के दौरान सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक और वज्रपात के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.