Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में कोरोना की फिर एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले नए मरीज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में कोरोना की फिर एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले नए मरीज

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश के रायपुर और राजनांदगांव जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच का दायरा बढ़ाते हुए एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रायपुर में मिले संक्रमित मरीज का फिलहाल होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। वहीं, राजनांदगांव में मिले मरीज को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर संक्रमितों के परिजनों के सैंपल भी लिए जा रहे हैं और उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नए मामलों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सर्दी-खांसी और बुखार को लेकर रहें सतर्क

स्वास्थ्य विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण नजर आने पर लापरवाही न करें और समय पर जांच कराएं।

इसके अलावा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने और संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करने और किसी भी तरह के लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.