Media24Media.com: गटर में मिला नवजात का शव, सफाई के दौरान सामने आया मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

गटर में मिला नवजात का शव, सफाई के दौरान सामने आया मामला

Document Thumbnail

 भिलाई। सेक्टर-2 में सड़क नंबर 11 और 12 के बीच गटर की सफाई के दौरान नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गटर जाम होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद बीएसपी प्रबंधन की ओर से गटर की सफाई कराई जा रही थी। इसी दौरान कर्मचारियों की नजर गटर के अंदर पड़े नवजात के शव पर पड़ी।


शुरुआती जानकारी के अनुसार नवजात की उम्र करीब दो से तीन दिन बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी भट्ठी थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस की मौजूदगी में गटर से निकाला गया शव

पुलिस के पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों और कर्मचारियों की मौजूदगी में नवजात को गटर से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात को गटर में किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में हुई संदिग्ध गतिविधियों और लोगों की आवाजाही की जानकारी जुटा रही है।

भट्ठी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही नवजात की मौत और उसे गटर में छोड़ने से जुड़ी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.