Media24Media.com: धमतरी के लॉज में 22 वर्षीय युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

धमतरी के लॉज में 22 वर्षीय युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Document Thumbnail

 धमतरी। शहर के एक लॉज के कमरे में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुर के रूप में हुई है।


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी-05 रेस्टोरेंट-लॉज का है। जानकारी के अनुसार पिंकी 24 सितंबर से लॉज में ठहरी हुई थी। रविवार सुबह कमरे में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होने की संभावना है।

पुलिस लॉज के कर्मचारियों से पूछताछ करने के साथ ही युवती के वहां पहुंचने और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवती कमरे में अकेली ठहरी थी या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और वे धमतरी पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.