Media24Media.com: 50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया आरोपी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिगों को सुनसान जगह ले गया आरोपी, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Document Thumbnail

 बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से नाबालिगों से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में एक युवक पर दो नाबालिगों को 50 रुपये देने का लालच देकर बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले जाने और उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


50 रुपये देने का दिया लालच

पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ललित ठाकुर ने दो नाबालिगों को 50 रुपये देने और घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की बात कही। इसके बाद वह दोनों को साइकिल पर बैठाकर सुनसान जगह ले गया।

घटना के बाद दोनों नाबालिगों ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज

शिकायत के आधार पर गुण्डरदेही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 137(2) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया।

24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 24 घंटे के भीतर आरोपी ललित ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.