Media24Media.com: MrBeast का पत्नी Thea के साथ ताजमहल दौरा, फैंस की उमड़ी भीड़; तस्वीरें और वीडियो वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

MrBeast का पत्नी Thea के साथ ताजमहल दौरा, फैंस की उमड़ी भीड़; तस्वीरें और वीडियो वायरल

Document Thumbnail

आगरा- मशहूर अमेरिकी YouTuber MrBeast (Jimmy Donaldson) इन दिनों भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अपनी पत्नी Thea Booysen के साथ आगरा पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध ताजमहल का दीदार किया। जैसे ही MrBeast ताजमहल परिसर में नजर आए, पर्यटकों और उनके प्रशंसकों की भीड़ उन्हें देखने और तस्वीरें लेने के लिए जुट गई। उनके दौरे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रिपोर्टों के मुताबिक, MrBeast और Thea ने ताजमहल परिसर में घूमकर स्मारक का दीदार किया और इस दौरान कई प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। सुरक्षा कर्मी भी उनके साथ मौजूद रहे। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों को प्रशंसकों की ओर हाथ हिलाते और मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

फैन ने दिया खास तोहफा

MrBeast के ताजमहल दौरे के दौरान एक खास पल भी देखने को मिला। युवान गौरव नाम के एक युवा प्रशंसक ने उन्हें उनके हाथ से बनाए गए स्केच की एक बुक भेंट की। रिपोर्ट के अनुसार, MrBeast ने स्केच देखकर खुशी जताई और प्रशंसक को गले लगाकर उसका धन्यवाद किया।

MrBeast का यह भारत दौरा सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में है। ताजमहल पहुंचने के बाद उनके फैंस और पर्यटकों द्वारा बनाए गए कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.