Media24Media.com: भारत की UNSC स्थायी सदस्यता की दावेदारी को बड़ा समर्थन, 4 यूरोपीय देशों ने किया समर्थन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भारत की UNSC स्थायी सदस्यता की दावेदारी को बड़ा समर्थन, 4 यूरोपीय देशों ने किया समर्थन

Document Thumbnail

न्यूयॉर्क- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यानी UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता की मांग को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिला है। यूरोप के चार देशों—पोलैंड, हंगरी, स्लोवाकिया और चेक गणराज्य—ने भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन किया है।

यह समर्थन पहली V4-India विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान सामने आया, जिसका आयोजन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुआ। चारों देश Visegrád Group (V4) के सदस्य हैं।

बैठक के बाद स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने कहा कि V4 के चारों देश इस बात पर सहमत हैं कि भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के रूप में स्थान मिलना चाहिए।

भारत लंबे समय से UNSC में सुधार और स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग करता रहा है। भारत का कहना है कि मौजूदा सुरक्षा परिषद की संरचना आज की वैश्विक वास्तविकताओं और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को पूरी तरह प्रतिबिंबित नहीं करती।

हालांकि, स्थायी सदस्यता के लिए केवल समर्थन जुटाना पर्याप्त नहीं है। UN Charter में संशोधन की आवश्यकता होगी और इसके लिए संयुक्त राष्ट्र की निर्धारित प्रक्रिया के तहत व्यापक समर्थन और मौजूदा स्थायी सदस्यों की मंजूरी भी जरूरी है।

भारत के लिए V4 देशों का यह समर्थन उसकी लंबे समय से चली आ रही UNSC सुधार की मांग के संदर्भ में एक नया कूटनीतिक घटनाक्रम है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.