Media24Media.com: रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने लिया सैंपल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में 650 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, खाद्य विभाग ने लिया सैंपल

Document Thumbnail

 रायपुर। राजधानी रायपुर में संदिग्ध पनीर की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने जोरा मॉल के सामने खड़े एक पिकअप वाहन की जांच की। वाहन में ओडिशा भेजने के लिए रखा करीब 650 किलो संदिग्ध पनीर मिला। गुणवत्ता पर संदेह होने के बाद विभाग की टीम ने पनीर का नमूना जांच के लिए लिया है।


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नोडल अधिकारी डोमेंद्र ध्रुव ने बताया कि संदिग्ध पनीर की सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। जांच के दौरान पिकअप वाहन में रखे पनीर की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर उसका सैंपल लिया गया।

नमूना जांच के लिए भेजा

जांच में पनीर की सामग्री बिरगांव निवासी अंशु बंसल के नाम से संबंधित पाई गई। नमूना लेने के बाद शेष पनीर को नियमानुसार संबंधित व्यक्ति की अभिरक्षा में सीज कर सुरक्षित रखा गया है।

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पनीर के नमूने की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि पनीर खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.