Media24Media.com: फुटू निकालने खेत गई थी 12 साल की बच्ची, करंट की चपेट में आने से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

फुटू निकालने खेत गई थी 12 साल की बच्ची, करंट की चपेट में आने से मौत

Document Thumbnail

 जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम बनियागांव के जामकोनाड़ी पारा में खेत में लगाए गए करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। बच्ची खेत में फुटू निकालने गई थी, इसी दौरान वह फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए तार के संपर्क में आ गई।


जानकारी के अनुसार, जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान ने खेत के चारों ओर झटका मशीन का तार लगाया था। आरोप है कि तार में सीधे बिजली लाइन से करंट प्रवाहित किया गया था। बच्ची के संपर्क में आते ही करंट का तेज झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद बच्ची के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि खेत में लगाए गए तार में बिजली कैसे प्रवाहित की गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.