Media24Media.com: CG NEWS : पत्नी ने आपा खोकर की पति की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : पत्नी ने आपा खोकर की पति की हत्या, आरोपी पुलिस हिरासत में

Document Thumbnail

 बैकुंठपुर (कोरिया): चरचा थाना क्षेत्र के तिलवनडाँड़ गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई और अंततः पत्नी ने पति की हत्या कर दी।


सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.