Media24Media.com: भिलाई में 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, हमर क्लीनिक के कमरे में फंदे पर मिला शव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भिलाई में 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध मौत, हमर क्लीनिक के कमरे में फंदे पर मिला शव

Document Thumbnail

 भिलाई। घासीदास नगर स्थित हमर क्लीनिक में पदस्थ 32 वर्षीय नर्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। नर्स नेहा बंजारे का शव सोमवार शाम क्लीनिक परिसर में बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।


पांच साल से हमर क्लीनिक में कर रही थीं सेवा

जानकारी के मुताबिक, वार्ड-23 घासीदास नगर स्थित हमर क्लीनिक में नेहा बंजारे पिछले करीब पांच वर्षों से नर्स के रूप में कार्यरत थीं। वह क्लीनिक परिसर में बने एक कमरे में अपने पति के साथ रहती थीं। परिजनों के मुताबिक, नेहा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।

पति ने कमरे में देखा शव

बताया जा रहा है कि घटना सोमवार शाम करीब 6 बजे की है। जब नेहा के पति कमरे में पहुंचे, तो उन्होंने उन्हें फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

पुलिस ने फिलहाल मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं दिया है। मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही नर्स की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.