Media24Media.com: सौतेली मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

सौतेली मां की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार

Document Thumbnail

 बाराद्वार (जांजगीर-चांपा): ग्राम दुरपा में सौतेली मां की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी बेटे को बाराद्वार पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनिल कुमार सिदार (38 वर्ष), निवासी दुरपा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।


क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार घटना शाम लगभग 6:45 बजे की है। मृतका कौशिल्या सिदार (55 वर्ष) का अपने सौतेले बेटे अनिल कुमार सिदार के साथ विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने लकड़ी की बेड़ी से अपनी सौतेली मां पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें आने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बाराद्वार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया और परिजनों व गवाहों के बयान दर्ज किए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर पर गंभीर चोट, शरीर की हड्डियों में कई फ्रैक्चर और आंतरिक रक्तस्राव की पुष्टि हुई है। अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक के कारण श्वास व हृदय गति रुकने से महिला की मौत होना पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

मामला दर्ज होते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी अनिल कुमार सिदार को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.