Media24Media.com: प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या में चावल कारोबारी की हत्या, बिजनेस पार्टनर ही निकला कातिल , आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या में चावल कारोबारी की हत्या, बिजनेस पार्टनर ही निकला कातिल , आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 धमतरी : जिले के चर्चित चावल कारोबारी नीरज साहू हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक के कारोबारी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या के चलते उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था।


पुल के पास मिला था रक्तरंजित शव

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गत 22 जुलाई को नारी महानदी पुल के मुख्य मार्ग पर 27 वर्षीय नीरज साहू का रक्तरंजित शव बरामद किया गया था। मृतक के गले और सिर पर धारदार व भारी वस्तु से हमले के गंभीर निशान थे। घटनास्थल पर ही उसकी बोलेरो पिकअप गाड़ी खड़ी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

संयुक्त टीम ने खंगाले सैकड़ों सीसीटीवी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना पांडे के निर्देशन में कुरूद व मगरलोड थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर संदेह की सुई सांकरा (मगरलोड) निवासी बिरेंद्र कुमार साहू की ओर घूमी, जो खुद भी चावल कारोबार से जुड़ा है।

तेजी से बढ़ते व्यापार से रखता था रंजिश

हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में आरोपी बिरेंद्र ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नीरज साहू का कारोबार बहुत तेजी से फल-फूल रहा था, जिससे वह लगातार ईर्ष्या और जलन महसूस कर रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने सुनसान रास्ते पर नीरज को रोका और कैंची व पाने (Spanner) से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कैंची और पाना बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.