Media24Media.com: यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह बरी, कोर्ट से मिली बड़ी राहत

Document Thumbnail

 नई दिल्ली : महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए बृजभूषण शरण सिंह के साथ-साथ सह-आरोपी विनोद तोमर को भी सभी आरोपों से सम्मानपूर्वक बरी कर दिया है।


यह मामला काफी समय से सुर्खियों में था, जिसमें छह महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए गए थे।

'पहले दिन से था अदालत पर भरोसा'

कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "माननीय जज ने हमें सम्मान के साथ बरी किया है। मैंने जांच के पहले दिन ही कहा था कि अगर मुझ पर लगा एक भी आरोप साबित हो जाता है, तो मैं सख्त से सख्त सजा भुगतने को तैयार रहूंगा। आज अदालत के फैसले ने साबित कर दिया कि जो बात मैंने पहले दिन कही थी, वही सच थी।"

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ क्या रणनीति थी, इसका मुझे अंदाजा नहीं था, लेकिन मुझे हमेशा से न्याय प्रणाली और सच पर पूरा भरोसा था। आज का दिन मेरे लिए बेहद खुशी का पल है कि अंततः सत्य की जीत हुई।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.