Media24Media.com: बीएसपी लोहा चोरी कांड: रसूख का नशा उतरा! कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बीएसपी लोहा चोरी कांड: रसूख का नशा उतरा! कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17 आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे

Document Thumbnail

 भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) में हुए करोड़ों रुपये के लोहा चोरी के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने शनिवार को एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में संलिप्तता उजागर होने पर पुलिस ने शहर के रसूखदार कारोबारी भास्कर मुदलियार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




संयंत्र के भीतर संचालित होती थीं गाड़ियां

पुलिस जांच के अनुसार, वैशाली नगर निवासी भास्कर मुदलियार की गाड़ियां लंबे समय से भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर संचालित हो रही थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण तकनीकी और दस्तावेजी साक्ष्य मिले, जिनसे चोरी के इस खेल में मुदलियार की सीधी संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, और गिरफ्तारियां संभव

इस हाई-प्रोफाइल लोहा चोरी मामले में पुलिस अब तक जीएम (जनरल मैनेजर), इंजीनियर, एसोसिएट और मुख्य साजिशकर्ता समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोहा चोरी से जुड़े पूरे सिंडिकेट और नेटवर्क की गहन जांच जारी है। पूछताछ के दौरान नए तथ्य सामने आ रहे हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों में इस मामले में कुछ और प्रमुख लोगों की गिरफ्तारियां होने की पूरी संभावना है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.