Media24Media.com: स्वाइन फ्लू की एंट्री से दुर्ग में बढ़ी सतर्कता, बच्ची H1N1 पॉजिटिव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वाइन फ्लू की एंट्री से दुर्ग में बढ़ी सतर्कता, बच्ची H1N1 पॉजिटिव

Document Thumbnail

 दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू का पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह की बच्ची की जांच रिपोर्ट H1N1 पॉजिटिव आई है। बच्ची का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


सिविल सर्जन डॉ. आशीष कुमार मिंज के अनुसार, बच्ची को तेज बुखार और फ्लू जैसे लक्षणों के चलते दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू की आशंका को देखते हुए उसका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बच्ची में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई।

परिवार के सदस्यों के भी लिए गए सैंपल

बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए हैं। विभागीय टीम ने बच्ची के घर और आसपास के क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया है। संक्रमण के संभावित प्रसार को रोकने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के भी सैंपल लिए गए हैं और उनकी जांच कराई गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संक्रमण के प्रसार की आशंका को देखते हुए आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं।

तेज बुखार, खांसी और सांस लेने में परेशानी प्रमुख लक्षण

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों में तेज बुखार, शरीर में दर्द, कमजोरी, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे लक्षण नजर आने पर लोगों को लापरवाही न बरतते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल में जांच कराने की सलाह दी गई है।

दुर्ग जिले में H1N1 संक्रमण का यह पहला पुष्ट मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है। विभाग ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.