Media24Media.com: अब 2 घंटे में मिलेगी थायराइड का रिपोर्ट, मां पैथोलॉजी में लगी नई मशीन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अब 2 घंटे में मिलेगी थायराइड का रिपोर्ट, मां पैथोलॉजी में लगी नई मशीन

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के नागरिकों को अब उन्नत पैथोलॉजी सुविधा के लिए रायपुर नहीं जाना पड़ेगा। महासमुंद स्थित मां पैथोलॉजी सर्विसेज में एवरलाइफ CPC कंपनी की थायराइड की अत्याधुनिक नई मशीन स्थापित की गई है।


इस नई मशीन के माध्यम से मात्र 2 घंटे में थायराइड प्रोफाइल T3, T4, TSH, विटामिन डी, विटामिन B12 एवं अन्य हार्मोनल जांचें की जाएंगी। कम समय में सभी ब्लड टेस्ट होने से मरीजों का समय बचेगा और सही समय पर इलाज शुरू हो सकेगा। इसके पहले इन जांचों के लिए मरीजों का ब्लड सैंपल रायपुर भेजा जाता था और रिपोर्ट दूसरे दिन प्राप्त होती थी। दूर-दराज गांव से आने वाले मरीजों को भी रिपोर्ट के लिए दूसरे दिन आना पड़ता था। अब यह स्थिति नहीं रहेगी और सभी रिपोर्ट 2 घंटे के भीतर मिल जाएंगी।


मां पैथोलॉजी सर्विसेज प्रबंधन का उद्देश्य महासमुंद के लोगों को तेज, सटीक और भरोसेमंद जांच सुविधा उनके अपने शहर में उपलब्ध कराना है। मशीन के संचालन के लिए प्रशिक्षित तकनीशियन भी तैनात किए गए हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.