Media24Media.com: CG NEWS : डीजल चोर गिरोह को पकड़कर छोड़ने के आरोप में एसआई निलंबित, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : डीजल चोर गिरोह को पकड़कर छोड़ने के आरोप में एसआई निलंबित, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

Document Thumbnail

 बिलासपुर। डीजल चोरी के मामले में गंभीर लापरवाही और संदिग्ध आचरण बरतने के आरोप में बिलासपुर एसएसपी ने कोनी थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर (एसआई) उमेश उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसआई पर आरोप है कि उन्होंने डीजल चोरी के पांच आरोपियों को हिरासत में लिया था, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए बिना उनमें से तीन को चुपके से छोड़ दिया।


200 लीटर डीजल और दो स्कॉर्पियो जब्त

मिली जानकारी के अनुसार, कोनी पुलिस ने डीजल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का 200 लीटर डीजल, दो स्कॉर्पियो वाहन, पाइप और लोहे की छड़ें जब्त की हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले में संलिप्त तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से खुली पोल

इस बीच, ग्राम पंचायत सेमरताल के भदौरियाखार (बरपाली) में पुलिस टीम द्वारा दी गई दबिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में कोनी पुलिस बैसाखु लोनिया, उसके बेटे राजू लोनिया, राजेश लोनिया और भानु लोनिया समेत अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने ले जाती दिख रही है। वीडियो में कुछ आरोपियों के हाथों में हथकड़ी भी साफ नजर आ रही है।

लेनदेन के आरोप, एसएसपी ने बैठाई जांच

वायरल वीडियो के बाद यह बात सामने आई कि हिरासत में लिए गए लोगों में से बैसाखु, राजेश, राजू और एक महिला को बाद में थाने से ही छोड़ दिया गया। इसके बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे और सोशल मीडिया पर आरोपियों को सांठगांठ व भारी लेनदेन के बाद छोड़ने के आरोप लगाए जाने लगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से एसआई उमेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने पूरे मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश देते हुए सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.