Media24Media.com: 26 दिनों बाद समाप्त हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

26 दिनों बाद समाप्त हुआ सोनम वांगचुक का अनशन

Document Thumbnail

 गुरुग्राम / नई दिल्ली: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अपना 26 दिनों से चला आ रहा अनशन समाप्त कर दिया। केंद्र सरकार के साथ लंबी बातचीत और कई दौर की वार्ताओं के बाद, उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में जूस पीकर अपना उपवास तोड़ा। इस दौरान लद्दाख एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।


65 सांसदों की अपील और शर्तों पर सहमति

अनशन समाप्त करने के तुरंत बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों की ओर से मिले पत्रों और व्यक्तिगत अपीलों के बाद यह निर्णय लिया गया है।

वांगचुक के अनुसार, केंद्र सरकार के साथ विभिन्न शर्तों पर बनी सहमति और देश में किसी भी प्रकार की संभावित हिंसा को रोकने के उद्देश्य से उन्होंने अनशन समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि इन शर्तों का विस्तृत विवरण वे जल्द ही एक वीडियो संदेश के माध्यम से देश के सामने रखेंगे।

"मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कहीं भी किसी भी तरह की हिंसा न होने देने के लिए बेहद सतर्क रहें। आंदोलन के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को शांति भंग करने का मौका न दें।"

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया संतोष, स्वास्थ्य की कामना की

सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा, "मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं कि वे डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या का पालन करें और जल्द से जल्द अपना स्वास्थ्य पुनः प्राप्त करें। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी सदैव स्वस्थ रहें।"

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.