Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 11 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 11 कछुओं के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Document Thumbnail

 पखांजूर (छत्तीसगढ़) : कांकेर जिले के पखांजूर में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। कापसी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत वन स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने ग्राम पीवी-124 के साप्ताहिक बाजार में छापेमारी कर 11 जीवित कछुओं के साथ एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


पकड़ा गया आरोपी ग्राम पीवी-117 का निवासी दीपांकर राय बताया जा रहा है, जो बाजार में अवैध रूप से कछुओं की बिक्री कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बरामद किए गए 11 जीवित कछुओं का कुल वजन 7 किलोग्राम 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वन विभाग की टीम ने कछुओं को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर आवश्यक वन्यजीव संरक्षण प्रक्रिया शुरू कर दी है।

न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

वन अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत (रिमांड) में जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग की अपील:

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि जैव विविधता और संरक्षित वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए यदि कहीं भी वन्यजीवों की अवैध खरीद-बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत विभाग को सूचित करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.