Media24Media.com: महासमुंद-राजिम मार्ग पर सनसनी: नाले में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद-राजिम मार्ग पर सनसनी: नाले में तैरती मिली युवक की सड़ी-गली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

 राजिम। महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर के पास स्थित सरगी नाले में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी में तैरती हुई एक अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश बरामद हुई। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। यह पूरा मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने नाले में एक पुराना शव तैरते हुए देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

हत्या या दुर्घटना? जांच में जुटी पुलिस

शव काफी पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हत्या है, दुर्घटना है या फिर कोई अन्य कारण। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.