Media24Media.com: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब नगर पालिका बनेगा राजिम, अधिसूचना जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब नगर पालिका बनेगा राजिम, अधिसूचना जारी

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिमवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत को नगर पालिका का दर्जा दे दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के तहत राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं रहेंगी। सरकार के इस फैसले से पूरे राजिम क्षेत्र में खुशी का माहौल है और विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।


विकास कार्यों को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने से राजिम के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।




केंद्र और राज्य की योजनाओं का मिलेगा बेहतर लाभ

सरकार का कहना है कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंच सकेगा। इससे शहर के बुनियादी ढांचे के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में भी उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.