Media24Media.com: बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, मां की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार, मां की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई

Document Thumbnail

 कोंडागांव। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता पर अपनी आठ वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी से बच्ची को अपने पास सुलाने के लिए कहा। मां ने पहले भी बच्ची के साथ अनुचित हरकत की आशंका के चलते उसे भेजने से इनकार कर दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद आरोपी जबरन बच्ची को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मां ने अगले दिन थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी से मामले में पूछताछ की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.