Media24Media.com: आईआईएम में चिंतन शिविर 3.0 का दूसरा दिन शुरू, मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास से की शुरुआत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आईआईएम में चिंतन शिविर 3.0 का दूसरा दिन शुरू, मुख्यमंत्री साय ने योगाभ्यास से की शुरुआत

Document Thumbnail

 रायपुर। नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में आयोजित चिंतन शिविर 3.0 के दूसरे दिन की शुरुआत रविवार सुबह योगाभ्यास के साथ हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।


मुख्यमंत्री साय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के साथ व्यक्ति को प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


चिंतन शिविर में राज्य मंत्रिमंडल के सभी सदस्य, विभिन्न विभागों के मंत्री तथा शासन के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (आईएएस एवं आईपीएस) भाग ले रहे हैं। शिविर का उद्देश्य सुशासन को और प्रभावी बनाना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली में नवाचार को बढ़ावा देना तथा राज्य के समग्र विकास की रणनीति पर मंथन करना है।

दो दिवसीय शिविर के दौरान नेतृत्व क्षमता, प्रशासन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते उपयोग और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के विजन, कृषि, उद्योग, निवेश, पर्यटन, ग्रामीण विकास और उभरती तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.