Media24Media.com: CG NEWS : रिश्तों को तार-तार करने वाली करतूत: कलयुगी पिता ने 7 वर्षीय मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : रिश्तों को तार-तार करने वाली करतूत: कलयुगी पिता ने 7 वर्षीय मासूम बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Document Thumbnail

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को कलंकित कर देने वाली एक बेहद संवेदनशील और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 वर्षीय मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। 


इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ है, जिसमें आरोपी के सगे भाई—जो पुलिस विभाग में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) हैं—पर पहली बार हुई वारदात को रफा-दफा कर आरोपी को बचाने का गंभीर आरोप लगा है।

एएसआई देवर ने दबाया था मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी पिता ने पहली बार मार्च महीने में अपनी मासूम बेटी के साथ गलत हरकत की थी। डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मां ने इस घिनौनी करतूत की जानकारी सबसे पहले अपने देवर (जो पुलिस में एएसआई है) को दी। लेकिन पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय, एएसआई ने अपने भाई का बचाव करते हुए पारिवारिक दबाव बनाया और मामले को शांत कराकर दबा दिया।

सदमे में थी मासूम, मां ने हिम्मत जुटाकर दर्ज कराई FIR

इस खौफनाक वारदात के बाद से मासूम बच्ची गहरे सदमे में थी। वह जब भी अपने पिता को देखती, डर के मारे अपनी मां से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगती थी। बच्ची की इस मानसिक स्थिति को देख आखिरकार मां ने हिम्मत जुटाई और 15 जुलाई को खुद थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कराई।

आरोपी भेजा गया जेल

शिकायत मिलते ही स्मृति नगर चौकी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.