Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, 12 जिलों के SP बदले, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है।


आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) नियुक्त किया गया है। वहीं, राजनांदगांव रेंज के तत्कालीन आईजी बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रशांत कुमार अग्रवाल, जो अब तक छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) बस्तर क्षेत्र में आईजी के पद पर थे, उन्हें भी पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।



राज्य सरकार ने जिला स्तर पर भी व्यापक बदलाव करते हुए दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बालोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया है।

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक आवश्यकता और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। नई पदस्थापना के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.