Media24Media.com: बारिश में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत, बुआ गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बारिश में दर्दनाक हादसा: जर्जर दीवार गिरने से दो सगी बहनों की मौत, बुआ गंभीर हालत में रायपुर रेफर

Document Thumbnail

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में लगातार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने कच्चे मकान की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम सगी बहनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।


यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के राऊरपुर गांव में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक गांव निवासी चंद्रप्रकाश कोसले ने नया मकान बना लिया था, लेकिन पुराने कच्चे घर की करीब 7 से 8 फीट ऊंची जर्जर दीवार अब भी वहीं खड़ी थी, जिसे हटाया नहीं गया था।

बताया जा रहा है कि घटना के समय जगोना कोसले दीवार के पास बर्तन धो रही थीं, जबकि चंद्रप्रकाश की 7 और 8 साल की दो बेटियां आंगन में खेल रही थीं। इसी दौरान अचानक दीवार ढह गई और तीनों उसके नीचे दब गए।

हादसे में दोनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगोना कोसले गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तीनों करीब एक घंटे तक मलबे में दबी रहीं।

सूचना मिलने पर बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। वहीं दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

सिटी कोतवाली बेमेतरा की टीआई सोनल ग्वाला ने बताया कि राऊरपुर गांव में दीवार गिरने से दो मासूम सगी बहनों की मौत हुई है, जबकि उनकी बुआ गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.