Media24Media.com: कोरिया में BJP नेता हत्याकांड के बाद तनाव, प्रशासन ने लागू की धारा 163

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोरिया में BJP नेता हत्याकांड के बाद तनाव, प्रशासन ने लागू की धारा 163

Document Thumbnail

 कोरिया जिले के सोनहत तहसील के ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह की हत्या के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बैकुंठपुर के महलपारा, नौगई और कटगोड़ी स्थित क्रेशर प्लांट के 300 मीटर दायरे में बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी है।


घटना मंगलवार रात पुराने विवाद के चलते हुई, जब आरोपियों ने भरत सिंह की फॉर्च्यूनर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में घायल नागेन्द्र सिंह और विरेन्द्र सिंह ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


फिलहाल इलाके में जुलूस, धरना, आमसभा और हथियार लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.