Media24Media.com: मंच से फूटा रमन सिंह का गुस्सा, बोले- 15 साल में ऐसी बदतर व्यवस्था नहीं देखी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मंच से फूटा रमन सिंह का गुस्सा, बोले- 15 साल में ऐसी बदतर व्यवस्था नहीं देखी

Document Thumbnail

 बेमेतरा। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बेमेतरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर खुलकर नाराजगी जाहिर की। मुख्यमंत्री के स्वागत में कथित अव्यवस्था को लेकर उन्होंने मंच से ही प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के व्यवहार पर सवाल खड़े किए।


डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वागत की व्यवस्था बेहद कमजोर और अव्यवस्थित रही। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का पीछे से स्वागत होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
मंच से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "15 साल मैं मुख्यमंत्री रहा, लेकिन ऐसी घटिया व्यवस्था कभी नहीं देखी।" उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल मौजूद था, इसके बावजूद जिला प्रशासन अपेक्षित जिम्मेदारी और संवेदनशीलता नहीं दिखा पाया। विधानसभा अध्यक्ष की इस सार्वजनिक टिप्पणी को प्रशासनिक व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

डॉ. रमन सिंह के बयान के बाद बेमेतरा जिला प्रशासन की कार्यशैली को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मामले को लेकर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसी सार्वजनिक मंच से विधानसभा अध्यक्ष द्वारा प्रशासनिक व्यवस्था पर इस तरह की टिप्पणी करना एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.