Media24Media.com: रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अब रोज चलेगी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रेल यात्रियों को बड़ी राहत: रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस अब रोज चलेगी

Document Thumbnail

 रायपुर। रायपुर और कोरबा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने हसदेव एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था 1 अगस्त 2026 से लागू होगी।


रेलवे अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन संचालित होती है, जबकि गाड़ी संख्या 18251/18252 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलती है। अब दोनों ट्रेनों का एकीकरण कर एक ही ट्रेन संख्या 18249/18250 के तहत प्रतिदिन संचालन किया जाएगा।

इस निर्णय के बाद यात्रियों को सप्ताह के सभी सातों दिन रायपुर और कोरबा के बीच नियमित रेल सेवा उपलब्ध होगी। रेलवे का मानना है कि इससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन का संचालन 15 एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) कोचों के साथ किया जाएगा। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक, बेहतर सुरक्षा मानकों और अधिक आरामदायक यात्रा सुविधाओं से लैस होते हैं, जिससे यात्रियों का सफर और अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक होगा।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस निर्णय से रायपुर, बिलासपुर, चांपा, कोरबा समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही दैनिक आवागमन करने वाले यात्रियों को भी नियमित और बेहतर रेल सुविधा का लाभ मिलेगा।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.