Media24Media.com: महासमुंद - रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका; शिनाख्ती में जुटी पुलिस

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद - रेत में दबी मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका; शिनाख्ती में जुटी पुलिस

Document Thumbnail

 महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामखेड़ा झारा नाला के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेत में दबी एक युवती की लाश बरामद हुई। शव का कुछ हिस्सा रेत के बाहर दिखाई दे रहा था, जबकि बाकी हिस्सा रेत में दबा हुआ था। घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।


जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों ने नाले के पास रेत में शव दबे होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही Chhattisgarh Police की खल्लारी थाना टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच शुरू की। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक चप्पल और बालों का गुच्छा बरामद हुआ है, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर जब्त कर जांच में शामिल किया गया है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच कर रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि मृतका की शिनाख्त के साथ घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.