Media24Media.com: होर्मुज खुलते ही भारत पहुंचा LNG टैंकर, ईरान-अमेरिका समझौते के बाद मिली बड़ी राहत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

होर्मुज खुलते ही भारत पहुंचा LNG टैंकर, ईरान-अमेरिका समझौते के बाद मिली बड़ी राहत

Document Thumbnail

 Strait Of Hormuz Reopening: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी तनाव थमने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही पर लगा अवरोध हटा दिया गया है। खाड़ी के इस अहम व्यापारिक मार्ग के खुलते ही प्राकृतिक गैस (LNG) से लदा पहला टैंकर भारत पहुंच गया है। करीब 110 दिनों से जारी तनाव के बीच भारत के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।


62 हजार मीट्रिक टन LNG लेकर पहुंचा जहाज

लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) से भरा एक जहाज गुरुवार को गुजरात के भरूच जिले स्थित दहेज LNG टर्मिनल पहुंचा। यह जहाज अपने साथ 62,370 मीट्रिक टन LNG लेकर आया है, जिसे भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

MOU के बाद लिया गया बड़ा फैसला

ईरान की शीर्ष सुरक्षा संस्था ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों की आवाजाही से जुड़ी मंजूरी प्रक्रिया को तुरंत निपटाने का आदेश जारी किया है। यह फैसला तेहरान और वॉशिंगटन के बीच हाल ही में हुए समझौता ज्ञापन (MOU) के बाद लिया गया।

अमेरिका-ईरान के बीच समझौता

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) ने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के संचालन को लेकर नए बदलाव लागू किए जा रहे हैं। यह बयान उस समय आया जब ईरान के राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से MOU पर हस्ताक्षर किए।

ईरान ने दी बड़ी राहत

SNSC के मुताबिक समझौते के तहत अगले 60 दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसका पूरा खर्च ईरान सरकार उठाएगी। जहाजों को अपने अनुरोध Persian Gulf Strait Authority को भेजने होंगे। ईरान ने भरोसा दिलाया है कि इस अहम समुद्री मार्ग पर यातायात धीरे-धीरे सामान्य किया जाएगा, जबकि तकनीकी और संचालन संबंधी दिशा-निर्देश PGSA जल्द जारी करेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.