Media24Media.com: CG NEWS : हाथियों का आतंक, कई मकानों में तोड़फोड़; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : हाथियों का आतंक, कई मकानों में तोड़फोड़; ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Document Thumbnail

 रायगढ़। रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला Kapu Forest Range का है, जहां देर रात जंगल से निकले दो हाथियों ने गांव में घुसकर कई कच्चे मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।


वन विभाग के मुताबिक इन दिनों कापू वन परिक्षेत्र में करीब 19 हाथियों का दल अलग-अलग जंगलों में विचरण कर रहा है। इनमें से दो हाथी पिछले एक सप्ताह से अलोला गांव के आसपास डेरा जमाए हुए हैं। रात होते ही ये हाथी भोजन की तलाश में रिहायशी इलाके की ओर पहुंच जाते हैं।

कई ग्रामीणों के मकान तोड़े

शनिवार देर रात दोनों हाथी अलोला गांव की बस्ती में घुस गए और रामकुमार, लक्ष्मण सिंह, सत्य सिंह और तिलक सिंह के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों को देखकर ग्रामीण किसी तरह घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे और शोर मचाकर उन्हें भगाने की कोशिश की।

इसके बाद दोनों हाथी टेड़ासेमर गांव पहुंच गए, जहां उन्होंने दसरिन कोरवा का कच्चा मकान और कार्तिक कोरवा की झोपड़ी भी तोड़ दी। ग्रामीणों द्वारा काफी देर तक हल्ला मचाने के बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गए।

बाइक सवार को दौड़ाकर किया घायल

इसी बीच शुक्रवार शाम अलोला बीट क्षेत्र में एक और घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय राजेंद्र सर्पराज अपने साथी सुखराम डोगीदरहा के साथ बाइक से कापू से किलकिला की ओर जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े हाथियों से उनका सामना हो गया।

अचानक एक हाथी आक्रामक हो गया और दोनों बाइक सवारों को दौड़ाने लगा। सुखराम किसी तरह मौके से भागकर बच निकला, लेकिन हाथी ने राजेंद्र सर्पराज पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

लगातार हो रही इन घटनाओं से इलाके के ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.