Media24Media.com: नौगई अग्निकांड की CBI जांच की मांग तेज, राजपूत संगठनों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नौगई अग्निकांड की CBI जांच की मांग तेज, राजपूत संगठनों ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपा ज्ञापन

Document Thumbnail

 बिलासपुर। नौगई अग्निकांड मामले में अब सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। विभिन्न राजपूत संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने Vijay Sharma से मुलाकात कर भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों की जिंदा जलाकर हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में कन्नौजिया क्षत्रिय समाज और Shri Rajput Karni Sena के पदाधिकारी शामिल थे।


प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है। पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच आवश्यक है। समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि इस मामले के कुछ आरोपियों के स्थानीय विधायक से करीबी संबंध हैं, जिससे निष्पक्ष जांच को लेकर आशंकाएं बढ़ रही हैं।

संगठनों ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता राशि उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

गृहमंत्री से मुलाकात के दौरान कन्नौजिया क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष आनंद बल्लभ सिंह, राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह परिहार, शिवप्रताप सिंह, राणाप्रताप सिंह, हरिकपूर सिंह, आशीष सिंह, उमाकांत सिंह, प्रफुल्ल सिंह और श्रीनिवास सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

16 जून की रात हुई थी सनसनीखेज वारदात

गौरतलब है कि 16 जून की देर रात बिलासपुर जिले के नौगई गांव में रेत खनन को लेकर चल रहे पुराने विवाद के बीच भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह को कथित तौर पर घेरकर उनकी Toyota Fortuner कार में आग लगा दी गई। उस वक्त कार में भरत सिंह, उनके भाई नागेंद्र सिंह, मयंक सिंह, योगेंद्र सिंह और रायपुर निवासी विरेंद्र सिंह सवार थे।

आग की चपेट में आने से भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाहर निकलने की कोशिश कर रहे अन्य लोगों पर धारदार हथियारों और लाठियों से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल नागेंद्र सिंह और विरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने मामले में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.