Media24Media.com: हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, निवेशकों को देंगे छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, निवेशकों को देंगे छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

Document Thumbnail

 रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान वे निवेशकों और उद्योगपतियों को राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश संभावनाओं और उद्योगों के लिए तैयार किए गए अनुकूल माहौल की जानकारी देंगे।


सरकार का कहना है कि छत्तीसगढ़ में निवेश से जुड़ी प्रक्रियाओं को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और निवेशक-अनुकूल बनाया गया है। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर मौजूद हैं।

निवेशकों को करेंगे आमंत्रित

मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम में देश के बड़े उद्योग समूहों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। नई औद्योगिक नीति और सरकार के निवेशक-अनुकूल फैसलों के कारण राज्य को लगातार बड़े निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं।

उद्योगपतियों के साथ होगी वन-टू-वन चर्चा

हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न उद्योग समूहों और प्रमुख व्यापारिक घरानों के साथ वन-टू-वन बैठक करेंगे। इस दौरान राज्य में निवेश की संभावनाओं और नए औद्योगिक अवसरों पर विस्तार से चर्चा होगी।

पहले भी कई शहरों में हो चुके कार्यक्रम

इससे पहले अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु के अलावा जापान और दक्षिण कोरिया में भी निवेशक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन पहलों के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के बीच छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण लगातार बढ़ा है।

8 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश प्रस्ताव

राज्य सरकार के मुताबिक नई निवेश अनुकूल औद्योगिक नीति के चलते छत्तीसगढ़ को अब तक 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य को औद्योगिक रूप से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, बड़े निवेशकों को आकर्षित करना और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

सरकार को उम्मीद है कि हैदराबाद में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में निवेश को नई गति देगा और राज्य के आर्थिक विकास को मजबूत करेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.