Media24Media.com: रायपुर में स्कूल के भीतर खूनी संघर्ष, छात्र की चाकू मारकर हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर में स्कूल के भीतर खूनी संघर्ष, छात्र की चाकू मारकर हत्या

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में स्कूल परिसर के भीतर छात्रों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव स्थित एक स्कूल में दो छात्रों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक छात्र ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दूसरा छात्र घायल हो गया, लेकिन उसने किसी तरह हमलावर के हाथ से चाकू छीन लिया।

इसके बाद घायल छात्र ने उसी चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पहला छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई और तत्काल घायल छात्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान हुई मौत

अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल छात्र ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

आरोपी छात्र भी घायल, जांच शुरू

घटना में आरोपी छात्र भी चाकू लगने से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के कारणों और विवाद की असली वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.