Media24Media.com: जंगल में मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

जंगल में मिली खून से लथपथ लाश, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

Document Thumbnail

 मनेन्द्रगढ़। जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंआरपुर चौकी इलाके में शनिवार को जंगल के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ से करीब 120 किलोमीटर दूर स्थित भूतहिया नाला के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। शव के आसपास खून के निशान मिले हैं। मौके से एक टोपी, जूता और इलेक्ट्रिक तार भी बरामद किया गया है।

सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान

पुलिस के अनुसार, शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पहचान में जुटी पुलिस

मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर "दीपक" नाम का टैटू बना हुआ है, जिसके आधार पर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरपंच की सूचना पर पहुंची पुलिस

ग्राम पंचायत के सरपंच ने भूतहिया नाला के पास शव मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से विभिन्न साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.