Media24Media.com: G7 समिट में मोदी-स्टार्मर की अहम बैठक, व्यापार, तकनीक और शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया विस्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

G7 समिट में मोदी-स्टार्मर की अहम बैठक, व्यापार, तकनीक और शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया विस्तार

Document Thumbnail

जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बैठक की। बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन संबंधों की प्रगति की समीक्षा करते हुए व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने पिछले वर्ष हुई पारस्परिक यात्राओं के बाद भारत-यूके संबंधों में आई तेजी पर संतोष व्यक्त किया और Vision 2035 के तहत चल रहे सहयोग की प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (Comprehensive Economic and Trade Agreement) को जल्द लागू करने की उम्मीद जताई, जिससे दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी।

शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का भी उल्लेख किया गया। नेताओं ने लिवरपूल विश्वविद्यालय द्वारा बेंगलुरु में परिसर स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति का स्वागत किया। साथ ही यॉर्क विश्वविद्यालय और ब्रिस्टल विश्वविद्यालय द्वारा मुंबई में अपने कैंपस स्थापित करने की पहल को भी महत्वपूर्ण बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस वर्ष दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में ब्रिटेन की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रधानमंत्री स्टार्मर का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने भारत–ब्रिटेन प्रौद्योगिकी सुरक्षा पहल के तहत हो रही प्रगति तथा हाल ही में शुरू किए गए भारत–ब्रिटेन महत्वपूर्ण खनिज वैश्विक आपूर्ति शृंखला वेधशाला का भी स्वागत किया।

बैठक में पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने और वैश्विक स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

बैठक के अंत में दोनों प्रधानमंत्रियों ने भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने तथा बहुआयामी सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के संकल्प को दोहराया।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.