Media24Media.com: तालाब में मछली पकड़ने पर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

तालाब में मछली पकड़ने पर बवाल, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, बच्चे समेत कई घायल

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तालाब में मछली पकड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में बच्चे समेत कई लोग घायल हो गए।


जानकारी के अनुसार, विवाद तालाब में मछली मारने की बात को लेकर शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घटना का वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर Bilaigarh Police मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर कुल 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.