Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : बेटे ने बेटे संग मिलकर की परिवार के 4 लोगों की हत्या

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में सनसनीखेज हत्याकांड : बेटे ने बेटे संग मिलकर की परिवार के 4 लोगों की हत्या

Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला पैतृक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। परिवार में लंबे समय से जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर तनाव बना हुआ था, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी सोना साय कश्यप का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से रहा है। जानकारी के अनुसार, उसने पूर्व में अपने बड़े भाई की हत्या की थी, जिसके चलते वह करीब 15 वर्षों तक जेल में रहा। हाल ही में सजा पूरी कर गांव लौटने के बाद भी परिवारिक विवाद खत्म नहीं हुआ और संपत्ति को लेकर लगातार तनाव बना रहा।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते आरोपी ने अपने बेटे के साथ मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। शिवरीनारायण पुलिस ने पहले भी आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका।

सुबह मिस्त्री ने देखे शव, फिर खुला मामला

गौरतलब है कि गुरुवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भवंतरा गांव में बुधवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके नाती-नातिन शामिल हैं। सभी के शव निर्माणाधीन मकान में खाट पर पड़े मिले।
पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह काम पर पहुंचे एक मिस्त्री ने शव देखे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद पूरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है।
Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.